मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कमलपुर मंडल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी को ले बैठक आयोजित Meeting organized for preparation of tricolor program in every house in Kamalpur division

लेखक: प्रकाशित:
कमलपुर मंडल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी को ले बैठक आयोजित Meeting organized for preparation of tricolor program in every house in Kamalpur division

पटमदा : हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा कमलपुर मंडल कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार, कमलपुर मंडल प्रभारी मंटू चरण दत्त ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम बूथ स्तर तक सफल करने को कहा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को विस्तारपुर्वक बताते हुए कहा कि आगामी 13 से 15 अगस्त तक बूथ स्तर तक सभी घरों में तिरंगा फहराना कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में मंडलों की विशेष भागीदारी से लेकर 14 अगस्त को जिला कार्यालय जमशेदपुर में आहूत प्रदर्शन में महिलाओं की मंडल से भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में कमलपुर मंडल प्रभारी मंटू चरण दत्त, मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्र, विमल बैठा, नीलू मछुआ, मुरारी पाल, सुखेन महतो, सुदर्शन महतो, स्वपन महतो, प्रकाश मोदी, प्रद्युत तिवारी, कंचन तिवारी, भरत महती, किसान महतो, मणीन्द्र मिश्र, गोपाल महतो, रमानाथ कैवर्त, निपेन चंद्र महतो, कालीचरण महतो आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन