मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पेड़-पौधों से ही जीवन है आबाद, इसकी देखभाल बच्चों की तरह करें- जोबा माझी Life is full of trees and plants, take care of them like children - Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
पेड़-पौधों से ही जीवन है आबाद, इसकी देखभाल बच्चों की तरह करें- जोबा माझी Life is full of trees and plants, take care of them like children - Joba Majhi

●सोनुवा के हाड़ीमारा गांव में मना 75वां वन महोत्सव, सांसद ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से की आगे आने की अपील
सोनुवा : सांसद जोबा माझी ने कहा कि पेड़-पौधों से ही मानव का जीवन आबाद है। यदि पृथ्वी पर पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो यह पृथ्वी वीरान हो जाएगी। हमें पेड़ पौधे लगाकर बच्चों की तरह इसको पालना चाहिए।सांसद शनिवार को सोनुवा प्रखंड के हाड़ीमारा गांव में सामाजिक वानिकी प्रमंडल चाईबासा के तत्वावधान में 75वां वन महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें वायु देते है, लेकिन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से मनुष्यों को शुद्ध हवा तक नहीं मिल रही है। ऐसे में वह अनेक रोगों का शिकार हो रहा है। घटते वन क्षेत्र के कारण हमारा पर्यावरण संतुलन भी डगमगाने लगा है जिसका कालांतर में कुप्रभाव पड़ेगा जो संपूर्ण मानव जाति के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने आसपास पौधरोपण कर उसकी देखभाल की अपील की। इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस महोत्सव को मनाने का उद्देश्य धरती से प्रदूषण कम करना, अधिक पौधे लगाना, पर्यावरण को हरियाली से भरपूर करना, समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आदि हैं। उन्होंने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इससे पूर्व महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ सांसद का स्वागत किया गया।
मौके पर सांसद समेत अन्य अतिथि व अधिकारियों ने पौधरोपण किया।कार्यक्रम में कुंदरूगुट के वन क्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत, बुधना राम, आसनतलिया की मुखिया सुप्रिया बोदरा, संतोष मिश्रा, ग्रामीण मुंडा कृपा सिंधु महतो, कौशल महतो, चंदन होनहागा, वनरक्षी दुबराज माझी, गणेश सोय, सुरेश प्रसाद महतो, अभिषेक राम, पूनम बिरूवा, सुषमा बानरा, रवि बोदरा, मतवा सामाड, गुरूचरण बारी, बाबूराम सामाड, राजेश मरांडी समेत ग्रामीण व उत्क्रमित उच्च विद्यालय हाड़ीमारा के बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन