मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर टाउन हॉल भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन District level cultural program organized at Town Hall Building, Seraikela on the occasion of World Tribal Day

लेखक: प्रकाशित:
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर टाउन हॉल भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन District level cultural program organized at Town Hall Building, Seraikela on the occasion of World Tribal Day

●आदिवासी समाज के विकास में युवाओं की भूमिका अहम- उपायुक्त
सरायकेला : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर टाउन हॉल भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने उपस्थित थे। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतियार सहित अन्य अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात, सभी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज हमारे समाज की जड़ की तरह है। किसी भी समाज के विकास के लिए उसकी जड़ का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति पर्यावरण की पहचान आदिवासी समाज से है। प्रकृति, पर्यावरण के संरक्षण में आदिवासी समाज द्वारा किया गया कार्य अतुल्य है। वर्तमान समय में आदिवासी युवाओं पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे आत्मनिर्णय कर किस प्रकार से आदिवासी समाज का विकास सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जो संदेश हमें आदिवासी जीवन शैली से प्राप्त हो सकता है वह संदेश हमें कहीं और से प्राप्त नहीं हो सकता है। जिस प्रकार की सामुदायिक सहभागिता आदिवासी परम्पराओ में चाहे व्यक्ति का हो या समूह का या कार्यक्रमों का अवसर हो।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि झारखण्ड ही नहीं पुरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। हम आदिवासियों के लिए गौरव का क्षण है। हम एकजुट होकर अपने पूर्वजों के द्वारा दी गई विरासत, परम्परा, समाजिक व्यवस्था, सांस्कृतिक कला को बचाने के लिए कार्य करेंगे तथा युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें जागरूक होकर अपने क्षेत्र के विकास, अपने परिवार के विकास की ओर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित सामुदायिक वन पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना तथा मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी महेंद्र उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी उत्तम कुमार,  जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन