मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आम ओड़िसा परिवार ने टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ ओल्ड एज होम में किया वृक्षारोपण Common Odisha family plants trees in old age home with Tata Steel Foundation

लेखक: प्रकाशित:
आम ओड़िसा परिवार ने टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ ओल्ड एज होम में किया वृक्षारोपण Common Odisha family plants trees in old age home with Tata Steel Foundation

जमशेदपुर : सामाजिक दायित्व निभाते हुए आम ओडिशा परिवार एवं टाटा स्टील फाउडेशन के संयुक्त नेतृत्व में ओल्ड एज होम परिसर में वृक्षारोपण के साथ वृद्ध माताओं के सेवा में सहभागिता निभाया गया। परिवार के मुख्य सलाहकार अश्विनी माथन ने पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए वृक्षारोपण का महत्व को बताया। इस दौरान परिवार के अध्यक्ष सुब्रत स्वाइन और महामंत्री अक्षय पंडा ने ओल्ड एज होम के वृद्धा माताओं का सेवा करते हुए कहा कि सामाजिक दायित्व निभाना समाज के लिए बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान पद्मचरण पुष्टि के द्वारा माताओं के लिए एक मनमोहक गीत की प्रस्तुति की गई। परिवार के द्वारा ओल्ड एज होम में नाश्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान ओल्ड एज होम परिसर में आम, अमरूद आदि पौधे लगाए गए। इस मौके पर टाटा स्टील फाउंडेशन के सोमनाथ हेंब्रम परिवार की ओर से शशिकांत, सच्चिदानंद, आशीष कुमार, प्रशांत साहू, तपन सामल, सिलु बाबू, जन्मजय मोहंती, विजय महंत, दीपक रावत, पटेल बाबू, रोशन, रमेश पांडे, सूर्य प्रकाश, दिलीप सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन