मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

78 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पुरी, पुरेंद्र करेंगे झंडोतोलन Completed preparations for 78th Independence Day, Purendra will hoist the flag

लेखक: प्रकाशित:
78 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पुरी, पुरेंद्र करेंगे झंडोतोलन Completed preparations for 78th Independence Day, Purendra will hoist the flag

आदित्यपुर : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर-1, शेर-ए- पंजाब चौक स्थित बोधी कंपलेक्स के निकट 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में पूरी कर ली गई है। समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार, 15 अगस्त को प्रातः10:45 बजे शेर-ए-पंजाब चौक, बोधी कॉम्पलेक्स के समक्ष झंडोत्तोलन करेंगे। झंडोत्तोलन के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर आधारित गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा स्वास्थ्य सेवा में लगे 25 चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह छोटानागपुर युवा आदिवासी सेवा संघ द्वारा आजाद स्पोर्टिंग फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 8:30 बजे एवं आदित्यपुर-2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष प्रातः 10:00 बजे झंडोतोलन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरेंद्र नारायण सिंह, वीरेंद्र यादव, देव प्रकाश, उदित यादव, दिलीप मंडल, अवधेश कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, संतोष यादव, फुलेश्वर शाह, आरके अनिल, संजय शर्मा आदि लगातार जुटे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन