मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाइगर के मांद में दहाड़ने की तैयारी : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के 28 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीसी-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण DC-SP inspected the site regarding the proposed program of Chief Minister Hemant Soren on August 28

लेखक: प्रकाशित:
टाइगर के मांद में दहाड़ने की तैयारी : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के 28 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीसी-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण DC-SP inspected the site regarding the proposed program of Chief Minister Hemant Soren on August 28

गम्हरिया : एक ओर झामुमो के तेज तर्रार नेता कोल्हान टाइगर के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने  विरोधी तेवर अख्तियार करते हुए अलग पार्टी गठन करने का ऐलान कर दिया है, वहीं दूसरी ओर उसी टाइगर के मांद में झारखंड के राजा सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दहाड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उनके द्वारा कोल्हान टाइगर के गृह जिले में ही आगामी मंगलवार, 28 अगस्त को कार्यक्रम प्रस्तावित्त किया गया है। प्रमंडल स्तरीय उस कार्यक्रम में कोल्हान की बहन- बेटियों को सीएम हेमंत सोरेन 'मुख्यमंत्री मइँया सम्मान योजना' के तहत प्रमाण पत्र प्रदान कर योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के उस प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गम्हरिया प्रखंड के रपचा स्थित फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, स्टेज निर्माण, हैलीपैड, वाहनों के आवागमन, वाहन पार्किंग आदि के संबंध में बिंदुवार चर्चा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया गया है कि आगामी 28 अगस्त को इसी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में सरायकेला के साथ पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लाभुकों को भी आमंत्रित किया गया है। स्थल निरीक्षण के दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ0 शुभेंदु महतो, वरिष्ठ नेता अमृत महतो, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो आदि भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन