मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

घाटशिला से टिकट का फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर,कल रांची में 20 हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता लेगे बाबूलाल सोरेन Decision on ticket from Ghatshila depends on central leadership, Babulal Soren will take membership of BJP along with 20 thousand workers in Ranchi tomorrow

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह से मुलाकात कर लौटे बाबू लाल सोरेन गुरुवार को घाटशिला विधानसभा अंतर्गत   जादूगोड़ा में अपने केंद्रीय कार्यालय  में पहला दरबार लगाया तथा क्षेत्र के  मऊभंडार, गालूडीह, कोकपाड़ा, धालभूमगढ, जादूगोड़ा समेत अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की फरियाद सुनी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि घाटशिला से टिकट का फैसला केंद्रीय नेतृत्व के जिम्मा है। वे शुक्रवार को रांची में 20 हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। उसके बाद झारखंड के बरहेट समेत पूरे झारखंड मे  घुसपैठियों को भगाना उनकी प्राथमिकता होगी। तभी जाकर आदिवासी-मूलवासी झारखंड में बचेगा। इस दौरान मऊभंडार से सवाना परवीन ने अपने पति मुजाहिद अंसारी व चिरंजित मुन्ना, (गालूडीह ) ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उनके साथ जुड़ने को लेकर लगातार भीड़ उनके कार्यालय में सुबह से ही उमड़ने लगी थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन