मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बन्द पड़ी कंपनी से स्क्रैप चोरी कर ले जाते 09 अपराधियों को गम्हरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार Gamharia police arrested 09 criminals who were stealing scrap from a closed company

लेखक: प्रकाशित:
बन्द पड़ी कंपनी से स्क्रैप चोरी कर ले जाते 09 अपराधियों को गम्हरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार Gamharia police arrested 09 criminals who were stealing scrap from a closed company

गम्हरिया : एसपी से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला एसडीपीओ के निर्देशन में गम्हरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल द्वारा बीते शनिवार की रात्रि में थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरबेड़ा स्कूल के समीप से 09 अपराधकर्मियों को एक बंद कंपनी से स्कैंप की चोरी कर ले जाने के क्रम में रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। उनमें से एक अपराधकर्मी भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। इस बावत गम्हरिया थाना में मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में छोटा गम्हरिया मधुसूदन मैदान निवासी पिन्टू यादव, बलरामपुर के एनकेएस फील्ड निवासी शशि रंजन मालाकार, सालडीह बस्ती निवासी नंदलाल देवगम उर्फ बोनु, भुसेन मुर्मू उर्फ टकाल, महावीर हाँसदा, कालिंदी बस्ती निवासी अर्जुन कालिन्दी उम्र 23 वर्ष पे०-स्व० छुटनू कालिन्दी, शंकरपुर निवासी बस्ती विजय पूर्ति उर्फ अजय, सालडीह निवासी मनसा सरदार औऱ छोटा गम्हरिया निवासी दीपक ठाकुर शामिल है। उनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बोलेरा गाड़ी और करीब 55 किग्रा एल्युमिनियम धातु जैसा स्कैप बरामद किया है। छापेमारी दल में गम्हरिया थाना प्रभारी राजू, पुअनि अभय कुमार, दिनेश चन्द्र महथा, सुनील कुमार सिंह, सअनि रामप्रवेश राम समेत कई सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन