मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की ठोकर से बड़ा गम्हरिया निवासी युवक गणेश नायक की मौत Youth Ganesh Nayak, a resident of Bada Gamhariya, died after being hit by an unknown vehicle

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात वाहन की ठोकर से बड़ा गम्हरिया निवासी युवक गणेश नायक की मौत Youth Ganesh Nayak, a resident of Bada Gamhariya, died after being hit by an unknown vehicle

गम्हरिया : कांड्रा-चौका मार्ग पर बीएसएनएल एक्सचेंज के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दिए जाने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ा गम्हरिया निवासी दुर्गा नायक के पुत्र गणेश नायक के रूप में की गई है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश अपने बाइक से चौका की ओर से गम्हरिया आ रहा था। इसी दौरान कांड्रा बीएसएनएल एक्सचेंज के समीप किसी वाहन द्वारा ठोकर मार दी गई। ठोकर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उंक्त वाहन का पता लगाने में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन