मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पति और पुत्र पर गोली चलाने के फरार आरोपी को पत्नी ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले Wife caught absconding accused of shooting at husband and son, handed him over to police

लेखक: प्रकाशित:
पति और पुत्र पर गोली चलाने के फरार आरोपी को पत्नी ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले Wife caught absconding accused of shooting at husband and son, handed him over to police

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शांतिनगर में बीते माह 14 जून को जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी और उसके तीन वर्षीय पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले के फरार आरोपी रवि मंडल को रॉकी की पत्नी ने ही दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस कांड के फरार चल रहे आरोपी रवि मंडल को शनिवार की सुबह रॉकी की पत्नी ने कांड्रा रेलवे स्टेशन के समीप धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद कांड्रा पुलिस को सौंप दिया। रवि को अपने कब्जे में लेकर कांड्रा थाना की पुलिस द्वारा आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि रॉकी कालिंदी शनिवार को अपनी पत्नी दशमति कालिंदी और बेटे समर कालिंदी के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हजारीबाग से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कांड्रा रेलवे स्टेशन पर उतरकर ऑटो लेने जा रहे थे। उसी समय रॉकी की पत्नी दशमति कालिंदी की नजर रवि मंडल पर पड़ गई। उसके बाद दशमति ने रवि मंडल को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसे कांड्रा पुलिस के हवाले कर दिया। तत्पश्चात, कांड्रा पुलिस द्वारा इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को देते हुए आरोपी रवि मंडल को उनके हवाले कर दिया। गौरतलब है कि इस मामले में आदित्यपुर पुलिस ने उंक्त कांड के दो आरोपी राजेश गोप और सादान गोप को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि रवि मंडल फरार चल रहा था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन