मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खरसावां के गुटुसाई टोला में करंट लगने से दो बच्चियों की मौत Two girls died due to electric shock in Gutusai Tola of Kharsawan

लेखक: प्रकाशित:
खरसावां के गुटुसाई टोला में करंट लगने से दो बच्चियों की मौत Two girls died due to electric shock in Gutusai Tola of Kharsawan

सरायकेला : जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी अंतर्गत गुटूसाई टोला में रविवार की शाम विद्युत करंट लगने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। एक साथ दो बच्चियों की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची कुनी बानरा (13), पिता बिरु बानरा तथा रुकमणी सामड़ (12), पिता अर्जुन सामड़ दोनों खेल रही थी। इस दौरान वह पास ही स्थित बिजली पोल के खुले अर्थिंग तार की चपेट में आ गई। अर्थिंग तार में करंट दौड़ने के कारण दोनों झुलस कर वहीं बेसुध हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले खरसावां सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव और झामुमो नेत्री रानी बानरा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृत बालिकाओं के परिजन को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। बताया गया है कि मृतक कुनी बानरा गुटूसाई गांव की रहने वाली थी, जबकि रुकमणी सामड़ राजनगर के कोलाबाड़ी की रहने वाली थी। रुकमणी सामड़ अपने ननिहाल गुटूसाई गांव आई हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची आमदा पुलिस भी परिजनों से मामले की जानकारी लेकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन