मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नव ज्योति विद्या मंदिर में दो दिवसीय जीके क्विज प्रतियोगिता का आयोजन Two day GK quiz competition organized in Nav Jyoti Vidya Mandir

लेखक: प्रकाशित:
नव ज्योति विद्या मंदिर में दो दिवसीय जीके क्विज प्रतियोगिता का आयोजन Two day GK quiz competition organized in Nav Jyoti Vidya Mandir

गम्हरिया : नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल, जगन्नाथपुर, गम्हरिया में छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चो ने भाग लिया। इस मौके पर न्यायकर्ता के रूप में विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव और अनीषा श्रीवास्तव उपस्थित थीं। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सचिव डॉ0 श्रीवास्तव ने बच्चो को प्रतियोगिताओं के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चो को नई चीजें जानने का मौका मिलता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसलिए, सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षिका पिया कुमारी और रुचि कुमारी ने किया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन