मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर में अलमीरा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के आभूषणों की चोरी की Thieves stole jewelery worth lakhs of rupees by breaking the almirah in Adityapur.

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर में अलमीरा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के आभूषणों की चोरी की Thieves stole jewelery worth lakhs of rupees by breaking the almirah in Adityapur.

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकान कॉलोनी रोड नंबर 19 स्थित एक टाटा स्टील कर्मी धनंजय कुमार के घर में बीते शुक्रवार की रात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि चोर छत के रास्ते घर मे घुसे और अलमारी में रखे सोने के सभी आभूषण की चोरी कर ली। चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। घटना के समय धनंजय कुमार अपने परिवार के साथ एक अन्य कमरे में सो रहे थे। चोरों ने चोरी करने के बाद मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने अलमारी खुला देखा और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही, मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। उसके बाद तत्काल उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने आकर उनके घर का मुख्य दरवाजा खोला। इसके बाद आदित्यपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन