मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में जिले के वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन का निधन Senior journalist of the district Sheikh Alauddin dies in a road accident

लेखक: प्रकाशित:
सड़क दुर्घटना में जिले के वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन का निधन Senior journalist of the district Sheikh Alauddin dies in a road accident

सरायकेला : कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर मंगलवार को  हुई सड़क दुर्घटना में जिले के वरिष्ठ पत्रकार सह बीएसपीएस के राष्ट्रीय पार्षद शेख अलाउद्दीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। गम्भीरावस्था में उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। इलाज के दौरान ही टीएमएच में उनकी मौत हो गई है। उनके निधन के खबर से जिले के पत्रकारों में शोक व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे वे रिपोर्टिंग के लिए वे बाइक से निकले थे। इसी दौरान बैगनबाड़ी के समीप फ्लाई ऐश लगा अज्ञात वाहन द्वारा उन्हें ठोकर मार दी गई जिससे गिरकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में उनकी दोनों टांगे टूट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें टीएमएच ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।  वे करीब 25 वर्षों से सरायकेला जिले में बतौर पत्रकार कार्य करते रहे। वर्तमान में वे चमकता आईना और इस्पात मेल के लिए काम कर रहे थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्रवधू समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके आकस्मिक निधन पर जेजेए समेत अन्य पत्रकार संगठन से जुड़े पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन