मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुआवजे को लेकर मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने किया कंपनी गेट पर प्रदर्शन Relatives of the deceased and villagers demonstrated at the company gate regarding compensation

लेखक: प्रकाशित:
मुआवजे को लेकर मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने किया कंपनी गेट पर प्रदर्शन Relatives of the deceased and villagers demonstrated at the company gate regarding compensation

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र से सटे श्रीरामपुर में स्थित फर्स्ट चॉइस रेडी मिक्स कंपनी के वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हुए फाल्गुनी मंडल (60) की मौत के बाद मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को कंपनी गेट जाम कर शव के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता बबलू प्रधान और शंकर मुखी ने बताया कि बीते 6 जुलाई को सड़क दुर्घटना में घायल फाल्गुनी मंडल को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था जिसमे कंपनी प्रबंधन की ओर से उसे किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग नहीं किया। पैसे के अभाव में उनका समुचित इलाज नहीं कराए जाने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद मुआवजे को लेकर कंपनी प्रबंधन से जब बात करने की कोशिश करने परिजन व ग्रामीण पहुंचे तो प्रबंधन द्वारा वार्ता करने से इंकार कर दिया गया। तत्पश्चात, वे शव के साथ प्रदर्शन पर उतारू हुए। इस दौरान परिजनों द्वारा बतौर मुआवजा 10 लाख रुपए व आश्रित को नौकरी दिए जाने की मांग की गई है। समाचार लिखे जाने तक वार्ता जारी रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन