मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर कांड्रा एवं गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace Committee meeting organized in Kandra and Gamhariya police station premises regarding Muharram

लेखक: प्रकाशित:
मुहर्रम को लेकर कांड्रा एवं गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace Committee meeting organized in Kandra and Gamhariya police station premises regarding Muharram

कांड्रा : मुहर्रम को लेकर कांड्रा एवं गम्हरिया थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी अंजनि कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि किसी तरह की अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। इधर, गम्हरिया थाना में एसआई दीपक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शांति बनाए रखने पर बल दिया गया। इस दौरान सदस्यों से नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सीके गोराई, विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, फुलकांत झा, कविलास यादव, प्रभा देवी, जगदीश महतो, सविता हांसदा, राजू रजक, बबलू प्रधान, कांड्रा में पूर्व उप प्रमुख मनोज महतो,  डुमरा ग्राम प्रधान दिलीप मंडल, हरे कृष्ण मालवीय, राजेश रजक,अहमद हसन समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन