मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संजीव सिंह के नेतृत्व में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया मंत्री बन्ना गुप्ता का जन्मदिन Minister Banna Gupta's birthday celebrated as service day under the leadership of Sanjeev Singh

लेखक: प्रकाशित:
संजीव सिंह के नेतृत्व में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया मंत्री बन्ना गुप्ता का जन्मदिन Minister Banna Gupta's birthday celebrated as service day under the leadership of Sanjeev Singh

जमशेदपुर : बन्ना गुप्ता फैंस क्लब की ओर से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य सह खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह के नेतृत्व में केक काट कर लोगो के बीच वितरण किया गया। साथ ही, पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिष्टुपुर डायगनल रोड बस स्टैंड, कदमा, साकची, शास्त्री नगर और पश्चिमी जमशेदपुर क्षेत्र के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर कई युवाओं को उनके अच्छे व ईमानदारीपूर्वक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में आगामी चुनाव में मंत्री बन्ना गुप्ता को पुनः भारी मतों से जिताकर अपने सामाजिक अधिकार और सम्मान की सुरक्षा करने का संकल्प लेने की अपील किया। उपस्थित सदस्यों ने भी एक स्वर में फिर से उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन नेवी इंजीनियर अमित करण ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कदमा निवासी वेदनाथ राम ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमरजीत यादव, लखविंदर महतो, ओम सिंह, अजय दे, समीम खान, साहू जी, भगवान दास, विजय कुमार, संतोष प्रसाद, वीरेंद्र यादव, गौरव कुमार, धीरेंद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन