मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छापेमारी कर लौट रही खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, चालक फरार Mining department team returning after raid caught illegal sand laden tractor, driver absconding

लेखक: प्रकाशित:
छापेमारी कर लौट रही खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, चालक फरार Mining department team returning after raid caught illegal sand laden tractor, driver absconding

गम्हरिया : खनन विभाग की टीम शुक्रवार को तड़के सुबह करीब चार बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया स्थित सापड़ा के गौरी घाट, केपीएस मोड़ और कांड्रा थाना अंतर्गत मानीकुई घाट पर अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान खनन विभाग के हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं, छापेमारी कर लौट रही टीम ने कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर एक अवैध बालू लदा बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोका। ट्रैक्टर चालक से  कागजात मांगे जाने पर वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तत्पश्चात, टीम द्वारा उंक्त टैक्टर को जब्त करते हुए सरायकेला थाना के हवाले कर दिया। बताया गया है कि जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। उसके बाद एक विशेष टीम गठित कर शुक्रवार को प्रातः करीब चार बजे उक्त घाटों पर छापेमारी की गई। जब्त ट्रैक्टर के मालिक और चालक के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। खनन विभाग के इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन