मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विनायक गार्डन के फ्लैट में मानसिक रूप से तनावग्रस्त नव विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या Mentally stressed newly married woman commits suicide by hanging herself in Vinayak Garden flat

लेखक: प्रकाशित:
विनायक गार्डन के फ्लैट में मानसिक रूप से तनावग्रस्त नव विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या Mentally stressed newly married woman commits suicide by hanging herself in Vinayak Garden flat

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के बिको मोड़ के समीप स्थित विनायक गार्डन के फ्लैट संख्या ई- 607 में श्रुति कुमारी नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इस बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दो वर्ष पूर्व श्रुति ने अमित चक्रवर्ती नामक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों विनायक गार्डन में रह रहे थे। घटना के वक्त मृतका घर पर अकेली थी। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसका पति जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बन्द पाया। काफी आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर वह अंदर घुसा जहां पत्नी को फंदे पर झूलता पाया। आनन- फानन में वह उसे टीएमएच ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के ससुर ने बताया कि उनकी बहू काफी मिलनसार और व्यवहारिक थी। विगत कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से तनाव में रह रही थी। टीएमएच में उसका ईलाज चल रहा था। बेटे- बहू के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन