मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मजदूरों के मसीहा थे शहीद रतिलाल- चम्पाई सोरेन Martyr Ratilal was the messiah of laborers - Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
मजदूरों के मसीहा थे शहीद रतिलाल- चम्पाई सोरेन Martyr Ratilal was the messiah of laborers - Champai Soren

●विभिन्न दलों के नेताओं ने 25वें शहादत दिवस पर दी शहीद रतिलाल महतो को श्रद्धांजलि
गम्हरिया : प्रसिद्ध मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 25वें शहादत दिवस पर गम्हरिया के ऊपरबेड़ा मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा ऊपरबेड़ा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर फूलमाला पहना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीद रतिलाल महतो स्मृति समिति की ओर से आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री चम्पई सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि ईचागढ़ की विधायक सविता महतो उपस्थित थी। उन्होंने समाधि स्थल पर स्थित स्व0 रतिलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  इस मौके पर अपने सम्बोधन में पूर्व सीएम ने कहा कि शहीद रतिलाल महतो मजदूरों के मशीहा थे। वे मज़दूरों के हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज़ उठाते थे। मजदूरों पर शोषण ना हो इसके लिए वे लगातार आंदोलन भी करते थे। कहा कि उनके द्वारा मजदूर हित में किए गए कार्यों को सदा याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर पूर्व सीएम के पुत्र बबलू सोरेन, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई, झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान, अमृत महतो, राम हांसदा, जगदीश महतो, मनदीप महतो, मनिल महतो, राजेश महतो, चन्दन महतो, वीरेन महतो समेत कई झामुमो कार्यकर्ता और समिति के सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन