मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्राम प्रधान महासंघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा Many issues were discussed in the meeting of Gram Pradhan Mahasangh

लेखक: प्रकाशित:
ग्राम प्रधान महासंघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा Many issues were discussed in the meeting of Gram Pradhan Mahasangh

गम्हरिया : छोटा गम्हरिया में जिलाध्यक्ष सूरज लाल महतो की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान महासंघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न गांवों में ग्राम प्रधानों को झूठा आरोप लगाकर बदनाम किए जाने के मामले पर महासंघ ने आक्रोश प्रकट किया। मौके पर उपस्थित संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि ग्राम प्रधानों को बदनाम करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार ग्राम प्रधानों को कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। इसके लालच में कुछ लोग ग्राम प्रधानों पर झूठा आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास कर रहे है। बैठक में उपायुक्त द्वारा ग्राम प्रधानों को सम्मान देने की प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रत्येक माह प्रखंड मुख्यालय में बैठक करने के निर्देश पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिन ग्राम प्रधान को पहचान पत्र नहीं मिला है, उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग को लेकर डीसी से मिलने का निर्णय लिया गया। वहीं अपने हक व अधिकार को लेकर शीघ्र ही सीएम से मिलने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष छुटू लाल सरदार, अश्विनी कुमार सिंहदेव, प्रशांत कुमार साहु, ज्योतिलाल माझी, सुरेंद्र नाथ महतो, नगेन सिंह मुंडा, रामनाथ उरांव समेत विभिन्न प्रखंड के ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन