मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केंद्रीय बजट में झारखंड के साथ किया गया भेदभाव- पुरेंद्र Jharkhand was discriminated against in the Union Budget – Purendra

लेखक: प्रकाशित:
केंद्रीय बजट में झारखंड के साथ किया गया भेदभाव- पुरेंद्र Jharkhand was discriminated against in the Union Budget – Purendra

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में झारखंड के साथ भेदभाव किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं को सरकारी नौकरी दिए जाने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।झारखंड के बकाया रॉयल्टी पर भी केंद्रीय बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह बजट सरकार बचाने वाला बजट दिखाई पड़ रहा है, क्योंकि बजट में झारखंड, बंगाल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। सिर्फ सत्ता बचाने के लिए सहयोगी दलों के संबंधित राज्यों को कुछ-कुछ दिया गया है। बिहार को भी विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बजट में महंगाई वृद्धि रोकने पर भी कोई स्पष्ट नीति नहीं दिखाई पड़ रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन