मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांगता पंजीकरण शिविर आयोजित Disability registration camp organized at Gamharia block headquarters

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांगता पंजीकरण शिविर आयोजित Disability registration camp organized at Gamharia block headquarters

गम्हरिया : एडीप योजना के तहत जिला प्रशासन और एलिम्को की ओर से बाल विकास परियोजना कार्यालय में एकदिवसीय दिव्यांगता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से एक दर्जन से अधिक दिव्यांगों की जांच कर सहायक उपकरण हेतु उन्हें पंजीकृत किया गया। इस मौके पर उपस्थित श्रवण विशेषज्ञ विनीत कुमार पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी प्रखंडों में पंजीकरण शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में पंजीकृत दिव्यांगों को आगामी शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उनके बीच कान की मशीन, ट्राय साइकिल, मोनराइज्ड साईकल, वैशाखी, छड़ी समेत अन्य सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी शुक्रवार को कुकडू तथा शनिवार को सरायकेला प्रखंड में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पुनर्वास विशेषज्ञ अनिल मांझी, डाटा ऑपरेटर शोभित द्विवेदी आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन