मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन के निधन पर डीसी ने गहरी संवेदना व्यक्त की DC expressed deep condolences on the demise of senior journalist Sheikh Alauddin

लेखक: प्रकाशित:
वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन के निधन पर डीसी ने गहरी संवेदना व्यक्त की DC expressed deep condolences on the demise of senior journalist Sheikh Alauddin

सरायकेला : सरायकेला के वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन की  मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हुए मौत से पत्रकारों समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। वहीं, जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए इसे बड़ी क्षति बताया एवं दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। 
वहीं, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सह सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष अभय लाभ, जिला अध्यक्ष प्रियरंजन, बीएसपीएस के राष्ट्रीय पार्षद सह प्रेस क्लब के महासचिव भाग्यसागर सिंह, जेजेए के राष्ट्रीय पार्षद प्रताप मिश्रा समेत कई पत्रकारों ने उनके असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है। कहा कि शेख अलाउद्दीन की मौत जिले के पत्रकारों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन