मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा में बोड़ाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ Crowd of devotees gathered in Bodam during the Rath Yatra of Lord Jagannath

लेखक: प्रकाशित:
प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा में बोड़ाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ Crowd of devotees gathered in Bodam during the Rath Yatra of Lord Jagannath

पटमदा : बोड़ाम बाजार में स्थित प्रभु जगन्नाथ की मंदिर में पूजा पाठ के साथ रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा प्रभु जगन्नाथ के ठाकुरबाड़ी से मासीबाड़ी तक पहुंची। इस दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान रथ यात्रा में पुजारी बनमाली बनर्जी के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच शांति जल का छिड़काव भी किया गया। वहीं ग्रामीणों के साथ आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने भी प्रभु जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रभु जगन्नाथ से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उनके साथ आजसू नेता आदित्य महतो, निर्मल सिंह, परमेश्वर महतो, मानिक महतो, लक्ष्मण रूहीदास, समर गोप सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन