मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व सीएम से की हरिहरपुर मौजा में बाहरी ग्रामीणों द्वारा वन भूमि जबरन कब्जा करने की शिकायत Complaint to former CM about forcibly occupying forest land by outside villagers in Hariharpur Mauza

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व सीएम से की हरिहरपुर मौजा में बाहरी ग्रामीणों द्वारा वन भूमि जबरन कब्जा करने की शिकायत Complaint to former CM about forcibly occupying forest land by outside villagers in Hariharpur Mauza

कांड्रा : गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा हरिहरपुर मौजा में सरकारी जमीन पर बाहरी लोगो द्वारा जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत से अवगत कराते हुए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत बड़ा हरिहरपुर गांव स्थित वन भूमि पर लॉकडाउन के समय से ही दूसरे गांव के लोग खेत  बना कर कब्जा करते आ रहे है। मना करने पर वे झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मंत्री चंपाई सोरेन ने अंचल अधिकारी को उचित जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान झामुमो नेता अजित सेन ने भी मंत्री से कांड्रा- रघुनाथपुर जलापूर्ति योजना के तहत कांड्रा की कई बस्तियों में अबतक पाइप नहीं विछाए जाने की शिकायत की। इस दौरान  मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, झामुमो केंद्रीय सदस्य रामदास टुडू, 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष राम हांसदा, राजेश भगत, सुजेन हांसदा आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन