मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश Chairman of Jharkhand State Minority Commission held a review meeting with departmental officials and issued necessary guidelines

लेखक: प्रकाशित:
झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश Chairman of Jharkhand State Minority Commission held a review meeting with departmental officials and issued necessary guidelines

सरायकेला : झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने सरायकेला परिसदन सरायकेला में विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को विभिन्न माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समिति राज्य के सभी जिलों में भ्रमण कर अल्पसंख्यक समाज के लिए किया जा रहे कार्यों की समीक्षा कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ले रही है, ताकि संख्या के अनुरूप समान प्रतिशत में लाभुकों को लाभ प्रदान की जा सके।  
बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि पूरे राज्यस्तर पर अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को सरायकेला- खरसावां जिला में भी पदाधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित कर योजनाओं की प्रगति और उसके कार्यान्वयन की अद्यतन जानकारी ली गई। कहा कि योजनाओं में किए गए कार्य संतोषजनक हैं। जहां कमी दिखाई दी, उसमें सुधार करने व उससे त्वरित गति से पूरा किए जाने का निर्देश पदाधिकारीयों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में योजनाओं की विंदूवार चर्चा की गई। इस दौरान नगर विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग में अल्पसंख्यको की वर्तमान स्थित, कृषिगत संसाधनों का वितरण, ऋण व रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व स्वच्छता के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की राज्य में क्या अद्यतन स्थिति है।।एक वर्षीय व द्वीवर्षीय योजनाओं पर कितने काम हुए हैं।  उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति अच्छी है। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिये काम किया जा रहा है। इस दौरान मदरसों सहित अल्पसंख्यक भाषा वाले स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने इससे जुड़ी कई कल्याणकारी योजनाओं पर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से वे संतुष्ट हैं। कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट राज्य व केन्द्र सरकार को भेजी जाएगी। बैठक में सदस्य एम0 तौसीफ, बकरल अली, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारतियार, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन