मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को ले प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित Block level task force meeting organized for the success of filariasis eradication campaign

लेखक: प्रकाशित:
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को ले प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित Block level task force meeting organized for the success of filariasis eradication campaign

गम्हरिया : आगामी 2 अगस्त से 25 अगस्त तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रवीण कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत दो वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्ति को इस दवा का सेवन करना है ताकि फाइलेरिया को जड़ से मिटाया जा सके। कहा कि यह बीमारी काफी ज्यादा संक्रमण पैदा करती है। अतः इसका उन्मूलन राज्य सरकार का प्रथम लक्ष्य है। इस दौरान बताया गया है कि प्रखंड क्षेत्र में कुछ ऐसे पंचायती क्षेत्र हैं जहां के लोग दवा नहीं खाना पसंद करते हैं। उन्होंने ऐसे गांवों को चिन्हित कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने ग्रामीणों से भी किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की सलाह देते हुए इस बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन अवश्य करने की अपील किया।  इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को भी अभियान की सफलता के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद, स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ0 लक्ष्मी कुमारी, सर्विलांस निरीक्षक संतोष कुमार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन