मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा नेता विमल बैठा ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप की खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों के मरम्मत की मांग BJP leader Vimal Baitha submitted memorandum to BDO demanding repair of damaged street lights

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा नेता विमल बैठा ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप की खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों के मरम्मत की मांग BJP leader Vimal Baitha submitted memorandum to BDO demanding repair of damaged street lights

पटमदा : भाजपा नेता विमल बैठा ने सोमवार को पटमदा बीडीओ पियूषा शालीना डोना मिंज को एक ज्ञापन सौंपकर गांवों में खराब पड़े सभी स्ट्रीट लाइट को एक सप्ताह के अंदर मरम्मत कराने अन्यथा नया लाइट लगवाने की मांग किया है ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग रात के अंधेरे में सड़कों पर भयमुक्त होकर आवागमन कर सकें। विमल बैठा ने बताया कि 14वें वित्त आयोग (मुखिया फंड) से लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए स्ट्रीट लाइट मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हैं। अभी बरसात के मौसम में रात के अंधेरे में सांप, बिच्छु आदि जहरीला जीव जंतु निकलते रहता है जिससे हमेशा लोगों का मन में भय बना रहता है। उन्होंने बीडीओ से माचा सीएचसी में स्नेक बाइट उपलब्ध करवाने की मांग भी किया है। इन मांगों को गम्भीरता से लेते हुए बीडीओ ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस दौरान अन्य कई लोग मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन