मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने एसडीओ ने की कांड्रा से आदित्यपुर तक बन्द पड़े स्ट्रीट लाइट बदलने की मांग BJP leader Ramesh Hansda SDO demanded replacement of closed street lights from Kandra to Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा नेता रमेश हांसदा ने एसडीओ ने की कांड्रा से आदित्यपुर तक बन्द पड़े स्ट्रीट लाइट बदलने की मांग BJP leader Ramesh Hansda SDO demanded replacement of closed street lights from Kandra to Adityapur

आदित्यपुर : भाजपा नेता रमेश हांसदा ने सरायकेला एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर जेआरडीसीएल द्वारा आदित्यपुर से कान्ड्रा तक बंद पड़े सभी स्ट्रीट लाईटों को बदलने तथा उन्हें नियमित जलाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया है कि आदित्यपुर-सरायकेला रोड में जेआरडीसीएल टोल टैक्स के माध्यम से करोड़ों की वसूली करती है किंतु इसके एवज में जो सुविधा उनको जनता को देना चाहिए वो नहीं दे रही है। इस कारण लोगों को काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ती है। असुविधा हो रही है। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस पुरे क्षेत्र में लोगों का आवागमन दिन- रात होता है। किन्तु, अंधेरा होने के कारण यह मार्ग दुर्घटना का केंद्र बिंदु बन गया है। कहा कि हाल ही में सरकार ने महिलाओं को भी रात्रि शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी है। ऐसे में लाईट नहीं होने पर उनकी सुरक्षा का भी खतरा है। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से जेआरडीसीएल के अंतर्गत आने वाले पूरे सड़क में स्ट्रीट लाइट लगवाने, डेंजर जोन को चिन्हित कर वहां ऐसी व्यवस्था करने ताकि दुर्घटना का प्रतिशत कम हो, समय-समय पर सड़क की मरम्मती कराने आदि की भी मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन