मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बीडीओ और सीओ गम्हरिया के सरकारी गोदाम का दौरा कर किया भौतिक सत्यापन BDO and CO visited the government warehouse of Gamharia and did physical verification.

लेखक: प्रकाशित:
बीडीओ और सीओ गम्हरिया के सरकारी गोदाम का दौरा कर किया भौतिक सत्यापन BDO and CO visited the government warehouse of Gamharia and did physical verification.

गम्हरिया : राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश के बाद जिले से सभी सरकारी गोदामों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गम्हरिया के बीडीओ प्रवीण कुमार और सीओ कौशल किशोर द्वारा प्रखंड परिसर स्थित सरकारी गोदाम का भ्रमण कर भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान उन्होंने गोदाम की स्थिति, भंडारण, खाद्यान्न के रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के क्रम में गोदाम में कई जगहों पर पाए गए गंदगी और खाद्यान्न के रख-रखाव की स्थिति को देख सीओ भड़क उठे और गोदाम प्रभारी की जमकर क्लास ली। इसकी शिकायत उन्होंने सम्बद्ध वरीय पदाधिकारियों से करने की बात कही। उन्होंने गोदाम प्रभारी को गोदाम की सफाई रखने तथा खाद्यान्नों को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन