मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रक की ठोकर से 81 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल 81 year old man seriously injured after being hit by a truck

लेखक: प्रकाशित:
ट्रक की ठोकर से 81 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल 81 year old man seriously injured after being hit by a truck

कांड्रा : कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर भोलाडीह के समीप एक ट्रक द्वारा सड़क पर कर रहे 81 वर्षीय हाड़ीराम कुम्हार नामक एक वृद्ध को ठोकर मार दी जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे में चोटें आई है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया जहां उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, वृद्ध हाड़ीराम अपने घर से निकल कर सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरायकेला की ओर से आ रहे ट्रक द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना कांड्रा थाना को दिए जाने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उंक्त ट्रक को शेन इंटरनेशनल  स्कूल के पास पकड़ लिया। पुलिस को देख चालक बीच सड़क पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। कांड्रा पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन