मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चांडिल के भादूडीह में ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत, तीन अन्य घायल 3 people died, 3 others injured due to collapse in Chandil's Bhadudih

लेखक: प्रकाशित:
चांडिल के भादूडीह में ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत, तीन अन्य घायल 3 people died, 3 others injured due to collapse in Chandil's Bhadudih

सरायकेला : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भादूडीह मैदान में बुधवार की शाम अचानक आई बारिश के दौरान ठनका गिरने से उसकी चपेट में आकर 6 लोग बेहोश हो गए। सभी लोग हमसादा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बेहोशी की हालत में सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर लाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में सुमित्रा बेसरा (35), सुकु मार्डी (28) और विरास बेसरा (10) शामिल हैं जबकि घायलों में सुगी मुर्मू (48), इंद्रजीत सिंह (40) और गुरुपद सिंह (35) शामिल हैं जिनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। इस विभत्स घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। घटना के बावत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग फुटबॉल मैदान के पास जानवर चराने आए थे। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए वे फुटबॉल मैदान में लगे हाट के एक तंबू में घुस आए। अचानक उसी तम्बू पर ठनका गिरा जिसके चपेट में सभी लोग आकर बेहोश हो गए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन