मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा The work of various departments was reviewed in the meeting of the block 20-point committee

लेखक: प्रकाशित:
प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा The work of various departments was reviewed in the meeting of the block 20-point committee

गम्हरिया : प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की एक बैठक गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में अध्यक्ष सीके गोराई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी विभागों के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि सरकार की सभी योजनाओं का नाम प्रत्येक व्यक्ति तक मिल सके। कई विभागों के कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसमे तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और आगामी बैठक में हर हाल में उपस्थित होने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ कमल किशोर समेत कई विभागों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन