मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आजसू पार्टी ने गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित कर सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन AJSU Party organized Halla Bol program at Gamharia block headquarters and submitted 11-point memorandum

लेखक: प्रकाशित:
आजसू पार्टी ने गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित कर सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन AJSU Party organized Halla Bol program at Gamharia block headquarters and submitted 11-point memorandum

गम्हरिया : राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ आजसू पार्टी के द्वारा गम्हरिया प्रखंड  मुख्यालय के समक्ष हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो ने किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार को 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से भूमि संबंधित दाखिल- खारिज हेतु अंचल कार्यालय में जमा आवेदन का ऑनलाइन निष्पादन करने, अबुआ आवास हेतु चयन में पारदर्शिता लाने व जरूरतमंदों एवं निर्धन परिवार को इसका समुचित लाभ देने, मनरेगा अंतर्गत संचालित सिंचाई कूप एवं अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन एवं भुगतान यथाशीघ्र करने, छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति हेतु जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने में शीघ्रता लाने, किसानों को खाद एवं बीज की आपूर्ति समय पर करने ताकि खेती पर निर्भर रहने वाले किसानों को समुचित लाभ हो सके, प्रखण्ड में नियमित बिजली आपूर्ति व्यवस्था  करने, भीषण गर्मी को देखते हुए  प्रखण्ड में 24 घण्टे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, प्रखण्ड/अंचल कार्यालय में पदस्थापित समस्त कर्मियों की उपस्थिति सरकारी नियमानुसार सुनिश्चित करने ताकि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्रामवासियों का कार्य सरलतापूर्वक हो सके, सरकारी योजनाओं में झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके परिवार के आश्रितों को प्राथमिकता देने, सभी पेंशनधारियों का भुगतान नियमित एवं निर्बाध रूप में करने, सभी राशन कार्डधारियों को समय पर राशन आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने राशन में कटौती बन्द करने तथा खराब पड़े सभी चापाकलों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की गई। इस दौरान आजसू केन्द्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, केन्द्रीय सदस्य चुनका मार्डी, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका, जिला उपाध्यक्ष बादल महतो, विमल महतो, सुमन डे, रघुनाथ सरदार, करूणा महतो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन