मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील समेत स्कूलों में मना योग दिवस, योग के महत्व से लोग हुए अवगत Yoga Day celebrated in schools including UCLA, people became aware of the importance of Yoga

लेखक: प्रकाशित:
यूसील समेत स्कूलों में मना योग दिवस, योग के महत्व से लोग हुए अवगत Yoga Day celebrated in schools including UCLA, people became aware of the importance of Yoga

◆योग की परम्परा आने वाली पीढ़ी तक चलानी चाहिए- विवेक विशाल
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा व उसके आसपास के इलाकों समेत यूसील समेत विभिन्न स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कंपनी की ओर से जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ , तुरामडीह समेत तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग दिवस मनाया व योग के  विभिन्न क्रियाओं के महत्व से अवगत हुए। इसके अलावे शेफर्ड इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल धर्मडीह, डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला परिसर समेत डिवाइन मिशन स्कूल, हितकु, नरवा में योग दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। इसमे स्कूल के प्रबंधन, प्राचार्य, सभी शिक्षक और नर्सरी से लेकर बारहवी कक्षा के बच्चो ने स्कूल प्रांगण में योग करके उसका आनंद उठाया। इस मौके पर योग के अनेकों प्रकार के महत्व से प्राचार्य विवेक विशाल के द्वारा बच्चों को अवगत कराया गया।इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग की परंपरा अपने आने वाली पीढ़ी तक चलते रहनी चाहिए। योग के माध्यम से हम अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ज्ञान को तेज कर सकते है और ऐसे ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। स्कूल की शिक्षक सुशीला द्वारा बच्चो को योग के विभिन्न प्रकार के आसनों को सिखाया गया जबकि शिक्षक भवानी महतो के द्वारा बच्चो को अनेक प्रकार के योग आसन कर समझाया गया। इस दौरान छात्र दयाशंकर दास ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योग गुरु बाबा रामदेव को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनिका पांडे, कंचन महतो, मुकेश कुमार, पूजा कुमारी, खुश्बू कुमारी, मोसूमी मैती, नीतीश तिवारी, प्रियांशु, सुमन हेंब्रम, हेमलता भक्त, पिंकी दास, सावित्री दास आदि का योगदान सराहनीय रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन