मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर भाजपा नेता बिमल बैठा के नेतृत्व में किया माल्यार्पण Wreath was laid on the statue of Sidho-Kanhu under the leadership of BJP leader Bimal Baitha

लेखक: प्रकाशित:
सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर भाजपा नेता बिमल बैठा के नेतृत्व में किया माल्यार्पण Wreath was laid on the statue of Sidho-Kanhu under the leadership of BJP leader Bimal Baitha

पटमदा : हूल क्रांति दिवस के अवसर पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो-कान्हु को पटमदा में दी गई श्रद्धांजलि। इस मौके पर भाजपा पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष विमल बैठा और मंडल के कार्यकर्त्ताओं द्वारा पटमदा बाजार स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो- कान्हु की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य सरत सिंह सरदार, पटमदा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष कृष्णपद सिंह, महामंत्री इन्द्र नारायण महतो, उपाध्यक्ष प्राण कृष्ण महतो, विमल मंडल, श्रीमंत महतो, कृष्ण चंद्र महतो, विमल कैवर्त, मंगल सिंह, चन्दन सिंह, सुभाष महाली, उत्तम दत्त, देवेन्द्र कुंभकार, विमल रजक, प्रधान प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन