मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस World Environment Day celebrated at Tata Steel Growth Shop

लेखक: प्रकाशित:
टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस World Environment Day celebrated at Tata Steel Growth Shop

सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटा स्टील ग्रोथ शॉप, गम्हरिया के इंजीनियरिंग, डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेन्टर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर टिस्को मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, इडीआइसी के पदाधिकारी, प्रशिक्षणार्थी, सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ0 ओमप्रकाश पांडेय एवं इनोवेशन सेंटर टीजीएस के भारतेंदु आदि उपस्थित थे। इस मौके पर दिनेश उपाध्याय ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उसकी देखरेख की आवश्यकता है। जब तक वह बड़ा ना हो जाए, तब तक उसका खास ख्याल रखना चाहिए। कहा कि आवश्यकता के हिसाब से पौधे जरुर काटे गए हैं, चाहे घर बनाने के लिए हो या बिल्डिंग बनाने के लिए हो या कंपनी बनाने के लिए हो। परंतु इसकी भरपाई हम वृक्ष लगाकर ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन के अवसर पर एक वृक्ष जरुर लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन