मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात अपराधियों ने गम्हरिया के शांतिनगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी पर गोली चलाई, कारोबारी का पुत्र भी घायल Unknown criminals opened fire on land businessman Rocky Kalindi in Shantinagar, Gamharia, businessman's son also injured

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात अपराधियों ने गम्हरिया के शांतिनगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी पर गोली चलाई, कारोबारी का पुत्र भी घायल Unknown criminals opened fire on land businessman Rocky Kalindi in Shantinagar, Gamharia, businessman's son also injured

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शांतिनगर में शुक्रवार की शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी पर गोली चलाई गई जिससे उसके साथ उसका पांच वर्षीय बेटा भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां उनकी चिकित्सा की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रॉकी कालिंदी शाम में अपने पांच वर्षीय बेटे को घुमा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और गोली चला दी जो रॉकी के पीठ में लगी। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली के छर्रे से उसका बेटा भी घायल हो गया। बताया जाता है कि रॉकी जमीन कारोबारी है। विगत कुछ माह से अपने पार्टनर के साथ उसका विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं के इशारे पर उंक्त घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। विदित है कि वन विभाग की जमीन पर ही शांति नगर बसा है। वहां बड़े पैमाने पर वन विभाग के जमीन की खरीद- बिक्री का अवैध गोरख धंधा चल रहा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन