मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संजय महंती बने विहिप के कांड्रा पंचायत अध्यक्ष Sanjay Mahanty becomes VHP's Kandra Panchayat President

लेखक: प्रकाशित:
संजय महंती बने विहिप के कांड्रा पंचायत अध्यक्ष Sanjay Mahanty becomes VHP's Kandra Panchayat President

कांड्रा : विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की एक बैठक कांड्रा बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी ने किया। बैठक में कांड्रा पंचायत के लिए पंचायत स्तरीय कमेटी की घोषणा की गई। इसमें संजय महंती को कांड्रा पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा महावीर सिंह को संयोजक, बीरू घटवारी को उपाध्यक्ष, डॉ0 संतोष सिंह को मंत्री, अजय सिंह को सह मंत्री, बबलू महतो को गौरक्षा प्रमुख, बादल गोराई को सामाजिक कार्य प्रमुख, सूरज सिह को धर्म प्रसार प्रमुख, दिलीप डे को सत्संग प्रमुख और मन्नू साहू को सह संयोजक बनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से सरायकेला-खरसावां जिला मंत्री अजय मिश्रा,धर्म प्रचार प्रमुख मनीष बाजपेयी, महावीर, राजेंद्र, प्रिंस राय, अनिल, राजीव, सुब्रतो समेत कई प्रखंडों के अधिकारी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन