मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जनता ने मोदी के गारंटी को नकारा, केंद्र में बनेगी आईएनडीआईए की सरकार- पुरेंद्र People rejected Modi's guarantee, INDIA government will be formed at the center - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
जनता ने मोदी के गारंटी को नकारा, केंद्र में बनेगी आईएनडीआईए की सरकार- पुरेंद्र People rejected Modi's guarantee, INDIA government will be formed at the center - Purendra

◆महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी की जीत पर राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लगाया अबीर- गुलाब, खिलाई मिठाइयां, जनता में बांटे लड्डू
आदित्यपुर : महागठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी जोबा मांझी के जीत की खुशी में राजद के प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में शेरे पंजाब चौक पर एक क्विंटल लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर
 पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में एक ओर आईएनडीआईए ने आरक्षण और संविधान को बचाने के लिए जनता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी, वहीं भाजपा के पास धनबल मीडिया का बल और तमाम तंत्र होते हुए भी लोकतंत्र में आस्था रखने वाले देश की जनता ने भाजपा को बहुमत से काफी पीछे धकेल दिया है। उन्होंने
दावा किया कि एनडीए गठबंधन के साथी अब भाजपा का साथ छोड़कर आईएनडीआईए गठबंधन के साथ आ जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष उदित यादव, देव प्रकाश, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, सिद्धनाथ सिंह यादव, मनोज चौरसिया, मिथिलेश झा, प्रमोद गुप्ता, प्रभात कुमार झा, विमल दास, भरत राम, अवधेश कुमार, यदुनंदन राम, विनोद जायसवाल, राजेश यादव, अजय यादव, दिलीप मंडल, संतोष कुमार सिंह, आरके अनिल, बैजू यादव, संतलाल शर्मा, बंधु यादव उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन