मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

परमपुरुष अति उज्जवल हैं: गोपाल बर्मन Parampurusha is very bright: Gopal Burman

लेखक: प्रकाशित:
परमपुरुष अति उज्जवल हैं: गोपाल बर्मन Parampurusha is very bright: Gopal Burman

कांड्रा : गुरुकुल आवासीय विद्यालय, छोटा गम्हरिया में आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से बाबा नाम केवलम कीर्तन, सत्संग व मिलित भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सत्संग में मुख्य रूप से उपस्थित आनन्द प्रचारक संघ के जिला भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन  ने कहा कि परमपुरुष अति उज्वल हैं। उनकी उज्जवलता हमारी इंद्रियों के ग्रहण क्षमता के परे हैं जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। उनकी उज्जवल ज्योति को ग्रहण करना सरल बात नहीं है। इसके लिए एक ही प्रयोजन है साधना। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन धारण करने का एकमात्र उद्देश्य साधना करना है।जो साधना नहीं करता उसका जीवन वज्रपात वृक्ष के समान व्यर्थ हो जाता है। अतः हमें समय निकालकर साधना करना चाहिए। इस मौके पर अयोजित संकीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राज कुमार,  नीरज, नरेश बर्मन, करुणा राज, सरिता जामुदा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन