मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने किया वृक्षारोपण On the occasion of World Environment Day, DC planted trees in the Collectorate premises

लेखक: प्रकाशित:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने किया वृक्षारोपण On the occasion of World Environment Day, DC planted trees in the Collectorate premises

■जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने हेतु वृक्षारोपण आवश्यक- उपायुक्त
सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, उप-विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार एवं प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत (सहायक दण्डधिकारी एवं सहायक समहर्ता) के द्वारा संयुक्त रुप से समाहरणालय भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के वरीय पदाधिकारीयों के द्वारा  कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी को अपने घर या आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण करने की अपील किया। उपायुक्त ने कहा वृक्षारोपण सिर्फ दिवस पर ही नहीं, हमें हर समय करना है ताकि जलवायु में हो रहे परिवर्तन के दुष्प्रभाव को रोका जा सके, उससे बचा जा सके। इस मौक़े पर जिला भु-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन