मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हूल दिवस पर उपायुक्त ने सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन On Hool Day, the Deputy Commissioner paid tribute to the statue of Siddho-Kanhu by garlanding it

लेखक: प्रकाशित:
हूल दिवस पर उपायुक्त ने सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन On Hool Day, the Deputy Commissioner paid tribute to the statue of Siddho-Kanhu by garlanding it

सरायकेला : हूल  दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सीधो कान्हू पार्क स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर नमन किया। इस क्रम मे उन्होंने समाहरणालय परिसर एवं बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी मल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि 30 जून को संथाल हूल दिवस है। यह हूल, जिसका केंद्र झारखंड का संथालपरगना था जो 1855-56 में वीर सिद्दो-कान्हू के नेतृत्व में हुआ था। जल, जंगल जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए संथाल जनजाति के प्रतिरोध की यह सबसे बड़ी घटना थी, किंतु ब्रिटिश हुकूमत और महाजनी-जमींदारी शोषण के खिलाफ संथालों का यह अकेला विद्रोह नहीं था। उपायुक्त ने जिलेवासियो से अपील करते हुए कहा कि सुंदरता का जो चिराग सिद्धो-कान्हू के नेतृत्व मे 167 साल पूर्व इस धरती पर जलाया गया था, उसी से प्रेरणा लेकर अपने राज्यहित एवं देशहित मे आगे बढे। उपायुक्त ने विषेशकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जिस समर्पण भाव के साथ झारखण्ड के पूर्वनों जैसे सिद्धो-कान्हू, फूलो झानों, विरसा मुंडा, तिलका मांझी समेत तमाम शहीदों ने अपने क्षेत्र, अपने राज्य एवं देश के विकास के लिए संघर्ष किया, जिस भावना के साथ कार्य किया, उसी भाव से आप भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें। कार्य चाहे छोटा ही क्यों ना हो पर प्रारम्भ करें।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन