मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नव ज्योति विद्या मंदिर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day celebrated in Nav Jyoti Vidya Mandir

लेखक: प्रकाशित:
नव ज्योति विद्या मंदिर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day celebrated in Nav Jyoti Vidya Mandir

गम्हरिया : नव ज्योति विद्या मंदिर,  जगन्नाथपुर, गम्हरिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर उच्चतर सेक्शन तक के सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। योग करके छात्र काफी प्रसन्न हुए और उन्हें योग के महत्वपूर्ण तथ्यों को जानने का मौका भी मिला। इस मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव ने छात्रों को योग के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह हमारे देश भारत का गौरव है। प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को योग के लाभों के बारे में बताया और कहा कि हमें इसका प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए। इससे प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया, जिससे वे स्वयं स्वस्थ रहेंगे तथा सभी तक योग के प्रति जागरूकता फैलाकर समाज को भी स्वस्थ बना सकेंगे। स्कूल के सभी शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और इसे सफल बनाया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन