मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छह दिनों से लापता महिला छातामनी माझी का खोज निकालने के लिए ग्रामीणों संग परिजनों ने किया कांड्रा थाना का घेराव Family members along with villagers surrounded Kandra police station to search for Chhatamani Majhi, a woman missing for six days

लेखक: प्रकाशित:
छह दिनों से लापता महिला छातामनी माझी का खोज निकालने के लिए ग्रामीणों संग परिजनों ने किया कांड्रा थाना का घेराव Family members along with villagers surrounded Kandra police station to search for Chhatamani Majhi, a woman missing for six days

गम्हरिया : बीते सोमवार से कांड्रा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से लापता छातामुनी माझी नामक महिला को खोजने की मांग को लेकर शनिवार को उसके परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया। इस दौरान उसके परिजनों ने बताया कि छातामुनि माझी के पति रामू टुडू ने दो शादियां की हैं। बीते सोमवार से छातामुनि माझी गायब है। जब उसके घर पर पहुंचकर छातामुनि के संबंध में पूछताछ की गई तो उसका पति रामू टुडू एवं सौतन करमी माझी ने बताया कि बीते 24 जून को वे कोयला चुनने गए थे। लौटने के बाद से छातामुनि घर से गायब है। इस बाबत आयोजित ग्राम सभा में जब पूछताछ की गई तो बताया गया कि छातामनि के साथ रामू और उसकी दूसरी पत्नी करमी अक्सर मारपीट किया करते थे। कई बार गांव में पंचायती भी की गई। उसके बाद भी उनकी प्रताड़ना जारी रही। परिजनों ने आशंका जताई है कि रामू और उसकी दूसरी पत्नी करमी ने मिलकर छातामनी की हत्या कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों ने छातामनी को अविलम्ब ढूंढ निकालने की मांग पुलिस प्रशासन से किया है। इधर, इस सम्बन्ध में छातामनी के पति रामू टुडू ने बताया कि छतामनी ग्राम सभा बुलाने की बात कह कर घर से निकली थी। उसने हत्या से इंकार किया है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन