मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पानी को लेकर दबंग युवकों ने केयरटेकर और ग्रामीणों के साथ मारपीट, थाना में शिकायत दर्ज Bully youth clashed with caretaker and villagers regarding water

लेखक: प्रकाशित:
पानी को लेकर दबंग युवकों ने केयरटेकर और ग्रामीणों के साथ मारपीट, थाना में शिकायत दर्ज Bully youth clashed with caretaker and villagers regarding water

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत गम्हरिया के वार्ड दो स्थित सतवाहिनी, जमालपुर में पानी को कुछ दबंग युवकों द्वारा केयरटेकर व अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। इस बाबत बस्ती के ही आक्रोशित लोगों द्वारा आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया गया है उंक्त बस्ती में नगर निगम की ओर से डीप बोरिंग कराई गई है जिसकी देखरेख का जिम्मा विजय कुमार नामक युवक को दी गई है। वहां विजय कुमार द्वारा प्रत्येक दो घंटे में मोटर चलाकर टंकी भर दिया जाता है जहां से बस्तीवासी पानी भरकर ले जाते हैं। सोमवार को दोपहर में वहां पहुंचे कुछ दबंग प्रवृत्ति के युवकों द्वारा जबरन विजय से चाबी की मांग की गई। चाभी देने से उसके द्वारा इंकार किए जाने पर उन युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान वहां लाइन लगकर पानी ले रहे कुछ बस्तीवासी द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो युवकों द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गई। बस्तीवासियों ने बताया कि वहां सभी लोग लाइन लगाकर पानी लेते हैं। किंतु, उन युवकों द्वारा बगैर लाइन लगे ही पानी लेने का प्रयास किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन