मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष की पिटाई कर जख्मी किया BJP OBC Morcha Mandal Vice President was beaten and injured by unknown miscreants

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात बदमाशों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष की पिटाई कर जख्मी किया BJP OBC Morcha Mandal Vice President was beaten and injured by unknown miscreants

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक अंतर्गत भुरकाडीह जंगल के पास सड़क पर बीते बुधवार की देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष जुलूमटाड़ निवासी मंसाराम महतो के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में मंसाराम महतो ने बताया कि वह हथियाडीह स्थित साइड से काम देखकर जुलूमटाड़ अपने घर स्कूटी से अकेला लौट रहे थे। इसी दौरान रात्रि करीब दस बजे भुरकाडीह के जंगल के पास सड़क पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने आकर उन्हें घेर लिया और रड से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जबतक वे अधमरा नहीं हो गए तबतक वह पिटाई करते रहा। इसके बाद उनको वहीं छोड़कर चला गया।उन्होंने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह वे उठकर खड़े हुए और स्कूटी चालू कर घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों द्वारा स्थानीय नर्सिंग होम में उनका इलाज कराया गया। मनसाराम महतो ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ क्यों मारपीट की, यह बात समझ से परे है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन