मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील में तकनीकी निदेशक राजेश कुमार समेत 33 कंपनी कर्मी हुए सेवानिवृत, स्वागत में झूम उठे कंपनीकर्मी 33 company employees including technical director Rajesh Kumar retired in UCIL, company employees rejoiced in welcome

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : यूसील में तकनीकी निदेशक राजेश कुमार समेत विभिन्न यूनिटों से 33 कंपनी कर्मी शनिवार को सेवानिवृत हो गए। उनके स्वागत में कंपनीकर्मी डीजे के धूम पर झूम उठे व हंसी खुशी नाचते-गाते उन्हें विदाई दी। मुख्य कार्यक्रम यूसील की जादूगोड़ा माइंस में कार्यरत ब्लास्टिंग विभाग के कर्मचारी अनिल कुमार भक्त की सेवानिवृति पर हुआ जहां  जादूगोड़ा की सड़कों पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। आगे-आगे डीजे के धूम पर नाचते-गाते कंपनी कर्मी प्लांट से लेकर आवासीय क्वार्टर तक उन्हें ले गए व खूब मस्ती की। श्री भक्त ने 40 सालों तक यूसील में सेवा दी। वर्ष 1984 में उन्होंने  कंपनी में योगदान दिया था। इस दौरान यूसील की जादूगोड़ा माइंस से 11 लोग, कंपनी अस्पताल से डॉ0 पीके साहु, संजय सिन्हा समेत मिल डिविजन से 4, नरवा व तुरामडीह को मिलाकर कुल 33 कंपनीकर्मी व अधिकारी सेवानिवृत्त हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन