मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनंदमार्ग के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह, 50 पौधा किया गया वितरित 20 units of blood collected, 50 saplings distributed in the blood donation camp of Anandmarg

लेखक: प्रकाशित:
आनंदमार्ग के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह, 50 पौधा किया गया वितरित 20 units of blood collected, 50 saplings distributed in the blood donation camp of Anandmarg

आदित्यपुर : कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मृत लोगों की स्मृति में आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से एक दिवसीय 108वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आदित्यपुर, गम्हरिया एवं कांड्रा के 20 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान 50 पौधे भी वितरित किए गए। इस मौके पर आनंदमार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले रक्तदाता ईश्वर कोटि के होते हैं क्योंकि वे परम पुरुष के छोटे-छोटे बच्चों के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं। शिविर के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित टाटा वर्कर्स यूनियन के ट्यूब डिवीज़न के कमेटी मेम्बर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में आनंदमार्ग के समीर सरकार, रूपा देवी, सुनील आनंद समेत अन्य सदस्यों का भी योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन